Thursday 6 December 2012

कंकाल के साथ सेक्स करते गिरफ्तार

13
लंदन। भूतिया कहानियों में जिस नर कंकाल का जिक्र आते ही दहशत की सीमा पार हो जाती है, क्या हकीकत में कोई उसके साथ रहना चाहेगा? सपने में भी यह सोचकर कोई सकपका सकता है। लेकिन स्वीडन में एक महिला ने न सिर्फ नर कंकाल को अपने पास रखा बल्कि उसके साथ सेक्स भी किया।
चौंका देने वाली इस घटना की तस्वीरें पुलिस ने जारी की है। इन तस्वीरों में महिला को गोथेनबर्ग स्थित अपने फ्लैट पर इस नर कंकाल के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए दिखाया गया है। महिला कंकाल को गले लगा रही है कई बार उसे जीभ से चाटते हुए भी दिखाया गया है।
ब्रिटिश टैब्लॉइड 'द सन' पर छपी खबर के मुताबिक, महिला को मरे हुए शख्स की शांति भंग करने का आरोपी बनाया गया है और दोषी पाए जाने पर दो साल की सजा हो सकती है। वकील ने बताया कि 37 साल की इस महिला ने छह खोपड़ी, एक रीढ़, कुछ हड्डियों को एक ड्रिल, बॉडी बैग और मुर्दाघर की तस्वीरों के साथ सीक्रेट कम्पार्टमेंट में रखा था। सितंबर में महिला की गिरफ्तारी के बाद उसके अपार्टमेंट से नर कंकाल के साथ अंतरंग तस्वीरें और साथ ही दो सीडी जिनमें से एक पर माय नेक्रोफीलिया (मृत शरीर के साथ लगातार होने वाले सेक्स का आकर्षण) और माय फर्स्ट एक्सपीरिएंस लिखा था।
बताया जाता है कि इंटरनेट फोरम पर महिला ने एक बार लिखा-मेरी नैतिकता मेरी सीमाओं को तय करती है और इसके लिए मैं सजा के लिए तैयार हूं। मैं अपने पुरुष को इस तरह देखना चाहती हैं, चाहे वह मृत हो या जीवित। यह (मानव कंकाल) मुझे सेक्शुअल खुशी पाने की स्वतंत्रता देता है। सरकारी वकील ने बताया कि महिला ने कंकाल के ढांचे को बेहद ही शर्मनाक और अनैतिक ढंग से रखा था, जबकि बचाव पक्ष ने नर कंकाल रखने की बात तो स्वीकार की है लेकिन उनके साथ किसी तरह कि बुरे बर्ताव की बात नहीं मानी है।
0000 00000000000000 0000000000000000

्रफोटो-14

No comments:

Post a Comment